फिजिकल हेल्थ- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा:ये 6 संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, इन आसान तरीकों से बॉडी को रखें कूल

Wait 5 sec.

भारत के ज्यादातर राज्यों में (पूर्वोत्तर छोड़कर) अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच है। रविवार को यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तापमान 46°C के पार चला गया। तापमान 40°C के पार जाने पर 'हीट स्ट्रोक' का रिस्क बढ़ जाता है। इस कंडीशन में बॉडी कोर टेम्परेचर मेन्टेन नहीं कर पाती। इससे ब्रेन, हार्ट और किडनी जैसे वाइटल ऑर्गन्स डैमेज हो सकते हैं। समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह कंडीशन जानलेवा भी हो सकती है। बच्चे, बुजुर्ग और धूप में बाहर काम करने वाले लोगों को हीट स्ट्रोक का ज्यादा रिस्क होता है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज हीट स्ट्रोक की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- हीट स्ट्रोक क्या होता है? जवाब- हीट स्ट्रोक एक इमरजेंसी मेडिकल कंडीशन है, जिसमें बॉडी टेम्परेचर बहुत ज्यादा (40°C यानी 104°F या इससे ऊपर) हो जाता है। सवाल- हीट स्ट्रोक के शुरुआती और गंभीर लक्षण क्या हैं? जवाब- इसके शुरुआती लक्षण डिहाइड्रेशन जैसे होते हैं। इसमें तेज प्यास, सिरदर्द और चक्कर जैसे संकेत दिख सकते हैं। समय पर इलाज न मिले तो लक्षण गंभीर हो सकते हैं। सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक में क्या अंतर है? जवाब- हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक दोनों गर्मी से जुड़ी समस्याएं हैं, लेकिन असर और गंभीरता अलग है। हीट एग्जॉशन हीट स्ट्रोक सवाल- हीट स्ट्रोक कब और किन परिस्थितियों में ज्यादा खतरनाक हो सकता है? जवाब- इन कंडीशंस में ज्यादा खतरनाक हो सकता है- 1. बहुत ज्यादा तापमान और ह्यूमिडिटी 2. तेज धूप में लंबा समय 3. वेंटिलेशन न होने पर 4. ओवर फिजिकल एक्टिविटी 5. कमजोर या सेंसिटिव लोग 3. डिहाइड्रेटेड बॉडी सवाल- किन लोगों को हीट स्ट्रोक का रिस्क सबसे ज्यादा होता है और क्यों? जवाब- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा रिस्क होता है, पूरी लिस्ट ग्राफिक में देखिए- इसके पीछे की वजह विस्तार से समझें- सवाल- क्या हीट स्ट्रोक से जान भी जा सकती है? जवाब- हां, हीट स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है। इसमें समय पर इलाज न मिलने पर जान भी जा सकती है। बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल न होने पर ब्रेन, हार्ट और किडनी जैसे वाइटल ऑर्गन्स डैमेज होने से मौत हो सकती है। सवाल- अगर किसी व्यक्ति को हीट स्ट्रोक हो जाए तो उसे तुरंत क्या करना चाहिए? जवाब- हीट स्ट्रोक हो तो करें ये काम- सवाल- हीट स्ट्रोक होने पर कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- हीट स्ट्रोक होने पर इन गलतियों से बचें- सवाल- गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- इसके लिए बरतें ये सावधानियां- सवाल- अगर किसी के जॉब का नेचर ऐसा है कि उसे बहुत ज्यादा आउटडोर रहना पड़ता है तो उसे गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए? जवाब- अगर दिन में बाहर रहकर काम करना मजबूरी है तो करें ये काम- सवाल- कौन-से ड्रिंक्स हीट स्ट्रोक से बचाने में मददगार हैं? जवाब- गर्मियों में शरीर से पसीने के साथ पानी और इलेक्ट्रोलाइट (सोडियम, पोटेशियम) निकल जाते हैं। इसलिए इन्हें पूरा करना जरूरी होता है। इसके लिए ये ड्रिंक्स लें- सवाल- बच्चों, बुजुर्गों को हीट स्ट्रोक से प्रोटेक्ट करने के लिए क्या करें? जवाब- बच्चों और बुजुर्गों को हीट स्ट्रोक से बचाने के उपाय- सवाल- कैसे पता करेंगे कि स्थिति गंभीर है और तुरंत अस्पताल जाना जरूरी है? जवाब- ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत हॉस्पिटल ले जाएं- ………………ये खबर भी पढ़िएफिजिकल हेल्थ- गर्मियों में बढ़ता हार्ट अटैक का रिस्क: कार्डियोलॉजिस्ट से समझें इसका साइंस, हार्ट को करें प्रोटेक्ट, 6 बातें ध्यान रखें गर्मियों में पसीने और थकान की समस्या कॉमन है। इस दौरान हार्ट बीट में बदलाव भी होता है। अमूमन लोग इसे मौसम का सामान्य असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन तेज गर्मी में डिहाइड्रेशन के कारण ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। इसके चलते हार्ट पर वर्कलोड बढ़ सकता है। आगे पढ़िए…