संजय दत्त इन दिनों कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का एक गाना पहले ही रिलीज किया गया था, जिसके बोल 'सरके चुनर तेरी सरके' था. इस गाने को नोरा फतेही के साथ ही संजय दत्त पर फिल्माया गया था. गाने को जब रिलीज किया गया तो इसे लेकर काफी बवाल मच गया था. खासकर महिला वर्ग इससे काफी नाराज था. इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की ओर से इस गाने के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया. संजय दत्त और नोरा फतेही को कमीशन के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया था. संजय दत्त महिला आयोग पहुंच चुके हैं.समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स अकाउंट पर संजय दत्त का एक वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही जानकारी शेयर की गई है कि संजय दत्त राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होने के लिए पहुंच चुके हैं. उनसे फिल्म 'केडी द डेविल' सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' में भद्दे और अश्लील शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सवाल जवाब किए जाएंगे.निर्माताओं ने मांगी थी माफीइसके पहले राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर 6 अप्रैल को गीतकार रकीब आलम, डायरेक्‍टर प्रेम, और KVN प्रोडक्शंस के प्रतिनिधि गौतम केएम और सुप्रित की पेशकश हुई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान सभी ने आयोग के सामने माफी मांगी थी. आयोग के अनुसार, उनकी ओर से लिखित में माफी मांगी गई थी और माना था कि इस गाने से समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ा.यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनीNCW की अध्‍यक्ष ने जाहिर की थी चिंतावहीं, NCW की अध्‍यक्ष विजया रहाटकर ने इस गाने के बोल पर चिंता जाहिर की थी और कहा था कि ये महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है. उन्होंने उन दलीलों को भी खारिज किया था, जिसमें कहा गया था कि उन्हें गाने के अर्थ की जानकारी नहीं थी. विजया रहाटकर ने गुस्सा जाहिर करते हुआ कहा था कि महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता है.#WATCH | Delhi | Actor Sanjay Dutt appears before National Commission for Women following summons issued to him over alleged obscenity and vulgarity in the song “Sarke Chunar Teri Sarke.” pic.twitter.com/LRoRlUfhuA— ANI (@ANI) April 27, 2026नोरा फतेही बोलीं- जानकारी नहीं थी'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए नोरा फतेही ने भी रिएक्शन दिया था और उन्होंने कहा था कि 3 साल पहले इस गाने को कन्नड़ भाषा में शूट किया गया था और उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि हिंदी में इसके लिरिक्स ऐसे होंगे. इतना ही नहीं, नोरा ने दावा किया था कि उनकी अनुमति के बिना मेकर्स ने उनकी फोटो को AI का इस्तेमाल करके इन विवादित लिरिक्स के साथ जोड़ दिया था.यह भी पढ़ें: बॉबी देओल की 'बंदर' के रिलीज डेट का ऐलान, इंटेस अवतार में सिनेमाघरों में मचाएंगे गदरकब रिलीज होगी 'केडी द डेविल'? अब अगर कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के बारे में बात की जाए तो इसमें संजय दत्त विलेन के रोल में दिखाई देंगे. इसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं. फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फैंस को उनकी इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इसका निर्देशन प्रेम ने किया है.