Apple AirTag: Apple का AirTag एक छोटा-सा ट्रैकिंग डिवाइस है जो दिखने में गोल और हल्का होता है लेकिन काम बेहद बड़ा करता है. इसे आप अपने बैग, चाबी या किसी भी जरूरी सामान के साथ जोड़ सकते हैं. एक बार iPhone या iPad से कनेक्ट करने के बाद यह चुपचाप बैकग्राउंड में काम करता रहता है और आपके सामान की लोकेशन ट्रैक करने में मदद करता है.नई जनरेशन में क्या बदला?दूसरी पीढ़ी के AirTag में डिजाइन तो पहले जैसा ही रखा गया है लेकिन अंदर की टेक्नोलॉजी को काफी अपग्रेड किया गया है. इसकी रेंज पहले से करीब 50% ज्यादा हो गई है जिससे दूर से भी इसे ढूंढना आसान हो जाता है. इसके अलावा, इसमें नया Ultra-Wideband (UWB) चिप दिया गया है जो आपको ज्यादा सटीक दिशा और दूरी बताता है. अब आप इसे Apple Watch के जरिए भी ट्रैक कर सकते हैं.नया Bluetooth सिस्टम इसे और बेहतर कनेक्टिविटी देता है वहीं इसका स्पीकर पहले से ज्यादा तेज आवाज करता है. खास बात ये है कि इसमें एक अलग तरह की नई साउंड भी जोड़ी गई है ताकि शोर-शराबे में भी इसे आसानी से पहचाना जा सके.आखिर AirTag काम कैसे करता है?AirTag की सबसे दिलचस्प बात इसका काम करने का तरीका है. यह खुद लंबी दूरी तक सिग्नल नहीं भेजता बल्कि आसपास मौजूद लाखों Apple डिवाइस की मदद लेता है. जब AirTag कोई सिग्नल भेजता है तो आसपास का iPhone, iPad या Mac उसे पकड़ लेता है और उसकी लोकेशन Apple के Find My नेटवर्क पर सुरक्षित तरीके से अपडेट हो जाती है. यही वजह है कि अगर आपका बैग किसी दूसरे शहर या देश में भी पहुंच जाए तो भी आप उसकी लोकेशन जान सकते हैं.खोया सामान ढूंढना हुआ आसानअगर आपका सामान पास में है तो आप AirTag से आवाज निकलवा सकते हैं और उसे आसानी से ढूंढ सकते हैं. अगर वह दूर है तो Find My ऐप आपको मैप के जरिए उसकी लोकेशन दिखा देता है. iPhone 11 या उससे नए मॉडल में आपको दिशा भी दिखाई जाती है जिससे आप सीधे उस चीज तक पहुंच सकते हैं.सुरक्षा और प्राइवेसी का क्या?Apple ने इसमें प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स दिए हैं. अगर कोई अनजान AirTag आपके साथ मूव करता है तो आपके iPhone पर तुरंत नोटिफिकेशन आ जाता है. आप उस AirTag को स्कैन करके उसकी जानकारी देख सकते हैं और जरूरत पड़े तो उसे बंद भी कर सकते हैं.इससे गलत इस्तेमाल की संभावना काफी कम हो जाती है. AirTag में एक छोटी CR2032 बैटरी लगती है जो लगभग एक साल तक चल जाती है. बैटरी कम होने पर आपको पहले ही अलर्ट मिल जाता है और इसे बदलना भी काफी आसान है.क्यों जरूरी है AirTag?अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं या चीजें भूल जाते हैं तो AirTag आपके लिए बेहद काम का गैजेट साबित हो सकता है. यह न सिर्फ आपके सामान को सुरक्षित रखता है बल्कि आपको मानसिक सुकून भी देता है कि आपकी चीजें हमेशा आपकी नजर में हैं.यह भी पढ़ें:AI का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले ही सबसे ज्यादा डरे हुए! नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा