दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में भयानक गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार सुबह तब राहत मिल गई, जब तेज आंधी और उसके साथ बारिश ने इलाके में मौसम का मिजाज बदल दिया। तड़के धूलभरी आंधी के बाद बारिश से तापमान में गिरावट ला दी और लोगों ने राहत की सांस ली।