बंगाल में 142 सीटों पर वोटिंग शुरू:सुबह 5.30 बजे से ही वोटर्स की लंबी कतारें लगीं; भवानीपुर में ममता-सुवेंदु में मुकाबला

Wait 5 sec.

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होना था, लेकिन सुबह 5.30 बजे से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे। कई जगह लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। राज्य के चुनाव में ऐसा ट्रेंड पहली बार दिख रहा है। 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सेकेंड फेज के चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर होने वाला है। यह CM ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है। ममता के खिलाफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु 2021 में ममता को नंदीग्राम से हरा चुके हैं। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को चुनाव के रिजल्ट आएंगे। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…