2 करोड़ में बनी फिल्म और 900% का बंपर प्रॉफिट, 1990 की वो फिल्म जिसने सनी देओल को 'घायल' कर दिया

Wait 5 sec.

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का बॉक्स ऑफिस इतिहास जबरदस्त रहा है. फिर चाहे वो शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' हो या फिर 'आशिकी' ही क्यों ना रही हो. 2025 में जहां रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही ला दी थी वहीं, 90 के दशक में इन फिल्मों ने कमाल कर दिखाया था. ऐसे में आज आपको 1990 में रिलीज हुई उस रोमांटिक फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने उस साल अकेले 900 प्रतिशत प्रॉफिट कमाया था. चलिए बताते हैं.दरअसल, जिस हिट रोमांटिक ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, उसमें आमिर खान और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल प्ले किया था. दोनों की जोड़ी ने इस फिल्म के जरिए कमाल ही कर दिया था. इसमें 'हम प्यार करने वाले', 'ओ प्रिया प्रिया', 'मुझे नींद ना आए' जैसे गाने शामिल थे. ये गाने आज भी हिट हैं और लोग खूब पसंद करते हैं. जी हां, इस फिल्म का टाइटल 'दिल' है, जिसे साल 1990 में रिलीज किया गया था.1990 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म थी 'दिल'!गौरतलब है कि 1990 में रिलीज हुई आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म उस साल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म थी. इसने 15 जून 1990 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. इसका बजट करीब 2 करोड़ था और इसकी कमाई करीब 20 करोड़ रुपये थी. इस लिहाज से फिल्म का कुल प्रॉफिट करीब 900 प्रतिशत रहा था. उस समय ये टूटे दिलवालों और आशिकों की पसंदीदा फिल्म बन गई थी. यह भी पढ़ें: 'अब जाकर मुकम्मल हुआ...', गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग रिलेशनशिप पर बोले आमिर खान, खुद को बताया 'लकी''घायल' के साथ हुई थी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर1990 में सिनेमाघरों में आमिर खान की फिल्म 'दिल' की टक्कर सनी देओल की 'घायल' से रही थी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में हिट रही थी. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 'दिल' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. सैकनिल्क के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ने 2.50 करोड़ के बजट में इंडिया में 7 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की थी. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमाए थे.यह भी पढ़ें: 'बदसूरत बत्तख खूबसूरत हंस बन गई', जब रेखा को लेकर कबीर बेदी ने कही थी ये बड़ी बात'दिल' की कहानी और स्टार कास्टइसके साथ ही, अगर 'दिल' की कहानी और स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें आमिर खान और माधुरी दीक्षित ने लवर का रोल प्ले किया था. लेकिन परिवार वालों को ये मंजूर नहीं होता है, जिसके बाद उन्हें तमाम मुश्किलों से गुजरना पड़ता है. इसमें प्यार और जालसाजी देखने के लिए मिलती है. फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित के साथ अनुपम खेर, देवेन वर्मा और सफई जाफरी जैसे कलाकार अहम रोल में थे.