Pregnancy Care in Summer: देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और इसका असर लोगों के साथ-साथ प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत पर भी साफ नजर आ रहा है. प्रेगनेंसी के दौरान शरीर पहले ही कई फिजिकल और हार्मोनल बदलावों से गुजर रहा होता है. ऐसे में तेज गर्मी इन चुनौतियों को और बढ़ा सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को कई दिक्कत हो सकती हैं, ऐसे में वह अपना ध्यान कैसे रख सकती है. गर्मी में क्यों बढ़ जाती है दिक्कत?डॉक्टर बताते हैं की प्रेगनेंसी के दौरान शरीर का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है. ऐसे में जब बाहर का तापमान ज्यादा होता है तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इस वजह से डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना, सिर दर्द और कमजोरी जैसी समस्या आम हो जाती है. कई महिलाओं को ज्यादा पसीना आना, बेचैनी, गर्मी महसूस होना, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव जैसे परेशान भी हो सकती है. लंबे समय तक धूप में रहने से स्थिति और बिगड़ सकती है. किन गंभीर समस्याओं का रहता है खतरा?एक्सपर्ट के अनुसार ज्यादा गर्मी के कारण हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है. शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने से कमजोरी, उलझन, तेज सिर दर्द और बेहोशी तक की नौबत आ सकती है. कुछ मामलों में लगातार डिहाइड्रेशन से प्री-टर्म लेबर और कम वजन वाले बच्चों के जन्म का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए समय रहते लक्षणों को पहचानना जरूरी है. डॉक्टर क्या देते हैं सलाह?डॉक्टर के अनुसार गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए. जैसे दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. नारियल पानी, छाछ और ताजा जूस जैसे तरल पदार्थ शामिल करें. संतुलित डाइट लें, जिसमें फल, सब्जियां और जरूरी पोषक तत्व हो. दोपहर की तेज धूप से बचें, बाहर जाने से जाना हो तो सिर ढक कर रखें, ज्यादा थकान से बचें और बीच-बीच में आराम करते रहे. ये भी पढ़ें-Evening Snacks Craving: शाम के मनपसंद स्नैक्स हो सकते हैं मोटापा बढ़ने का कारण, ऐसे दूर करें अपनी क्रेविंगकपड़े और लाइफस्टाइल का भी रखें ध्यान गर्मी में हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनना ज्यादा आरामदायक रहता है. इससे शरीर को हवा मिलती है और पसीना कम होता है. टाइट या सिंथेटिक कपड़े और कंफर्टेबल हो सकते हैं. इसके अलावा दिन भर में छोटे-छोटे ब्रेक पर हल्का खाना खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, ताकि शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहे. तला-भूना और ज्यादा मसालेदार खाना कम करना चाहिए. वहीं अगर बार-बार चक्कर आना, ज्यादा थकान, तेज सिर दर्द, उल्टी या बेहोशी जैसी समस्या महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कांटेक्ट करना चाहिए. नियमित चेकअप भी बहुत जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या को समय रहते पहचाना जा सके.ये भी पढ़ें-Biryani and Watermelon Myth: क्या बिरयानी के बाद तरबूज खाना जानलेवा है? जानिए- क्या कहते हैं डॉक्टर्सDisclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.