पश्चिम बंगाल : वोटिंग में गड़बड़ी करते TMC कार्यकर्ताओं का नहीं ये वीडियो

Wait 5 sec.

एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे से वायरल है कि ये पश्चिम बंगाल में हाल में हो रहे विधानसभा चुनाव का है. दावे में आगे कहा गया है कि वीडियो में वोटिंग में बाधा डालते TMC से जुड़े लोगों पर सेना एक्शन लेती दिख रही है. पोस्ट का ्अर्काइव यहां देखें यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं सच्चाई क्या है ? : यह दावा गलत है. यह वीडियो इसी साल फरवरी का है और इसमें बांग्लादेशी सेना को दिघीनाला के रसिक नगर गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में चुनाव अभ्यास करते हुए दिखाया गया है. न तो ये वीडियो बंगाल का है और न ही इसमें बूथ पर हो रही कोई असली घटना दिख रही है. हमने यह सच कैसे पता लगाया ? : वीडियो की शुरुआत में हमें एक सफेद पोस्टर दिखा, जिस पर कुछ टेक्स्ट लिखा था. Google Lens की मदद से उस टेक्स्ट का हमने अंग्रेजी में अनुवाद किया, जिसमें लिखा था, "Thirteenth National Parliament Election-2026 Rashik Nagar Government Primary School Election Exercise."पोस्ट से साफ हो रहा है कि ये चुनाव से जुड़े अभ्यास का हैन्यूज़ रिपोर्ट: इसके बाद हमने गूगल पर बांग्ला कीवर्ड्स से सर्च किया और 9 फरवरी को छपी Amar Bangladesh की एक रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में बताया गया कि दिघीनाला उपजिला में रसिक नगर गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल परिसर में एक चुनाव अभ्यास आयोजित किया गया था. यह अभ्यास आगामी 13वें राष्ट्रीय संसद चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की समग्र स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया था. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि इस अभ्यास में मतदान केंद्रों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया जैसी चीजों का परीक्षण किया गया. 9 फरवरी की रिपोर्ट का अंग्रेजी अनुवादअन्य सोर्स: आगे बढ़ते हुए हमने बांग्ला शब्दों के साथ एक और कीवर्ड सर्च किया और ‘Gonokantho News’ नाम के एक फेसबुक हैंडल पर वही दृश्य (जो वायरल क्लिप में दिख रहे हैं) मिले. यह वीडियो 9 फरवरी को पोस्ट किया गया था. इसके कैप्शन का अंग्रेज़ी में अनुवाद करने पर लिखा था, "Army conducts drill to keep polling stations safe in Dighinala elections."इस कैप्शन से भी स्पष्ट हो रहा था कि ये वीडियो सेना के एक अभ्यास का है. निष्कर्ष: इन तथ्यों से साफ है कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है और इसे भ्रामक तरीके से पश्चिम बंगाल से जोड़ा जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)