रवींद्र जडेजा ने निकोलस पूरन को आउट किया तो उन्होंने बल्लेबाज को उंगली दिखाई ओर फिर अपनी जीत की ओर इशारा किया, इस सेलिब्रेशन की चर्चा होने लगी. मैच के बाद जडेजा ने अपने नए सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी बताई कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. राजस्थान रॉयल्स की शानदार गेंदबाजी के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स बुधवार को खेले गए मैच में 160 रन चेज नहीं कर पाई और सीजन का अपना पांचवां मैच हार गई.लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, उन्होंने 1 विकेट लिया था और 29 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली थी. जडेजा की पारी के कारण ही टीम 150 का आंकड़ा पार कर पाई, जबकि अन्य बल्लेबाज इकाना की मुश्किल पिच पर संघर्ष करते नजर आए. जडेजा ने कहा- "बहुत अच्छा लग रहा है, 'मैन ऑफ़ द मैच' अवॉर्ड मिला. मैं यह गुजरात की शिक्षा मंत्री (जो उनकी पत्नी हैं) को समर्पित करना चाहता हूं. मेरी पत्नी ने मुझे कल कहा था कि मैं आज बेहतर करूंगा, और मैंने वैसा ही किया. इस विकेट पर बैटिंग करना आसान नहीं था, क्योंकि गेंद में सीम और स्विंग दोनों थे."यह भी पढ़ें- 5वीं हार के बाद लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ किया कुछ ऐसा, हुआ वायरलसेलिब्रेशन के बारे में क्या बोले जडेजानिकोलस पूरन जडेजा की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में कैच आउट हुए. इस विकेट पर जडेजा का नया स्टाइल देखने को मिला, उन्होंने बल्लेबाज को उंगली दिखाई और अपनी जेब की ओर इशारा किया. मैच के बाद जडेजा ने कहा, "हां, निकोलस पूरन मेरी जेब में हैं. मेरे मन में अचानक यह ख्याल आया और मैंने वैसा ही किया."धीमी बॉलिंग के बारे में उन्होंने कहा, "गेंद ग्रिप कर रही थी, इसलिए मैं सोच रहा था कि मुझे तेज गेंद डालनी चाहिए या धीमी? जब मैंने धीमी गेंद डाली, तो मुझे गेंद पर अच्छी पकड़ मिली, और उससे मुझे मदद मिली."The art of putting the 𝗺𝗮𝘁𝗰𝗵 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗽𝗼𝗰𝗸𝗲𝘁 😎ft. Ravindra Jadeja ⚔️#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/gX88F8IuM0— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026दूसरे स्थान पर पहुंची राजस्थानराजस्थान रॉयल्स इससे पहले लगातार 2 मैच हार चुकी थी, बुधवार को टीम ने इस सिलसिले को रोका ओर सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की. इस जीत के बाद राजस्थान चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, टीम के 10 अंक ओर नेट रन रेट +0.790 का है.