'500 लीटर पेट्रोल से हुआ था असली ब्लास्ट', 'धुरंधर 2' के क्लाइमेक्स में दिखाया धमाका असली था, विशाल त्यागी का खुलासा

Wait 5 sec.

आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दबाकर नोट छापे हैं. फिल्म को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि रिलीज के 41 दिन बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और कई नई फिल्मों के मुकाबले अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. ‘धुरंधर 2’ को लोगों से मिले इतने प्यार की वजह इसकी दमदार कहानी तो रही वहीं फिल्म की स्टार कास्ट ने भी अपने किरदारों में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विशाल त्यागी ने खुलासा किया कि फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाया गया धमाका असली थका और इसके लिए 500 लीटर पेट्रोल इस्तेमाल किया गया था.धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स सीन के लिए जलाया गया था 500 लीटर पेट्रोलबता दें कि हिंदी रश से बात करते हुए विशाल त्यागी ने खुलासा किया, “आमतौर पर लोग कहते हैं, ‘हमें एक छोटा सा धमाका दीजिए, हम उसे बड़ा दिखा देंगे, लेकिन धुरंधर में आदित्य धर सीजी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे,खासकर धमाकों के लिए. निर्देश क्लियर थे और हमें पूरी क्रिएटिव फ्रीडम दी गई थी. क्लाइमेक्स में टैंकर विस्फोट का सीन बनाना सबसे मुश्किल था.सुरक्षा को लेकर हमारी सबसे बड़ी चिंता यही सीन था. सोचिए, 500 लीटर पेट्रोल को सचमुच जलाना. इसमें जरा भी सीजी का इस्तेमाल नहीं हुआ, सीन की हर छोटी डिटेल रियल है. हमें इस बात की चिंता थी कि टैंकरों को उड़ाते समय आग की लपटें रणवीर सिंह तक न पहुंचें, जो बिल्कुल पास में चल रहे थे. हमने सारा काम किया और रणवीर सिंह को ठीक-ठीक बताया कि उन्हें कहां से चलना शुरू करना है.” ये भी पढ़ें:-Toxic Release Date Postpone: एक बार फिर टल गई 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट, यश ने बताया क्यों 4 जून को रिलीज नहीं होगी फिल्म?रणवीर की जान जोखिम में डाल शूट हुआ था क्लाइमेक्सहालांकि इस सीन में अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह दोनों मौजूद थे, विशाल ने बताया कि रणवीर को ज़्यादा खतरा था. उन्होंने बताया, “अर्जुन रामपाल भी उस शॉट में थे, लेकिन धमाके वाले शॉट से पहले हमने उन्हें हटा दिया—ज़ाहिर है. मुझे रणवीर की बहुत चिंता थी, लेकिन उन्हें उतनी चिंता नहीं थी. इसकी वजह यह थी कि उन्होंने हमारा काम देखा था और उन्हें पता था कि मैंने धमाकों के बारे में सबको कितनी बारीकी से बताया था, शॉट के बाद, वो बस एक ही बात कहते थे—‘तूने फाड़ दिया!’ हमने अर्जुन रेड्डी का पैकअप कर लिया था, वो अपनी वैन में वापस जा सकते थे, लेकिन सब लोग धमाका देखने के लिए रुके रहे.”‘धुरंधर 2’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग भारी दबाव के साथ हुई इस सीक्वेंस को फिल्माने के दबाव के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा, “मुझ पर प्रोडक्शन का बहुत प्रेशर था. धमाके के लिए असली ट्रेन बेस और कंटेनरों का इस्तेमाल किया गया था. यह बहुत चैलेंजिंग था, लेकिन हमें पूरा भरोसा था. प्रोडक्शन ने मुझे 250 लीटर फ्यूल इस्तेमाल करने को कहा था, लेकिन मैं इस बात पर अड़ा था कि कम से कम 500 लीटर फ्यूल की जरूरत है. धमाका करने के लिए, मुझे हर टैंक में 25 किलो विस्फोटक डालना पड़ा ताकि सही असर दिखे. मैंने सबकी सुनी, कि अपने मन की.” ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बीच, ‘धुरंधर 2’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अपनी पहली किस्त के साथ, ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज़ी ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राकेश बेदी, संजय दत्त और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं.इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान बहक गया था हीरो, डरकर एक्ट्रेस ने दो दिन तक खुद को कमरे में कर लिया था बंद, अनु कपूर का खुलासा