भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम ने सभी को चौंका दिया है। 10वीं कक्षा में 67 प्रतिशत परिणाम के साथ जिला 46वें स्थान पर रहा, जबकि 12वीं में 73 प्रतिशत परिणाम के साथ 45वें स्थान पर पहुंच गया।