दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के लेडीज़ टॉयलेट में एक 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव फंदे से लटका मिला। बदबू आने पर दरवाजा तोड़ा गया। मृतक केयरटेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू की है।