शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने एक कर्नल से 16 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। मामला द्रोणाचल टाप, नेवरी हिल्स क्षेत्र का है। शिकायत के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।