अप्रैल का अंतिम सप्ताह ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए भारी पड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अप्रैल से दो मई के बीच शहर में भीषण गर्मी और सीवियर हीटवेव (तीव्र लू) का दौर देखने को मिलेगा।