ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने पाकिस्तान में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर से मुलाकात कर क्षेत्रीय हालात और अमेरिका से संभावित वार्ता पर चर्चा की। बता दें कि अमेरिका-ईरान के बीच सीधी बातचीत के लिए पाकिस्तान मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसकी संभावना कम दिख रही है।