गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए भारतीय रेल ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। इस फैसले से भोपाल, इटारसी, रानी कमलापति और बीना से यात्रा करने वाले यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।