जरूरत की खबर- गर्मियों के लिए बाइक राइडिंग सेफ्टी टिप्स:तेज धूप में चलाते समय बरतें 13 जरूरी सावधानियां, साथ रखें ये सामान

Wait 5 sec.

गर्मी की तपती दोपहर, सिर पर चुभती धूप और सामने से आती लपट जैसी गर्म हवा। ऐसे में बाइक चलाना सिर्फ सफर नहीं, एक चुनौती बन जाता है। कुछ ही मिनटों में शरीर थकने लगता है, ध्यान भटकता है और हल्की-सी चूक भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। दरअसल, गर्मियों में बाइक राइडिंग सिर्फ रोड सेफ्टी ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत का भी इम्तिहान लेती है। डिहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक जैसे खतरे हर पल साथ चलते हैं। ऐसे में जरूरी है कि रफ्तार के साथ समझदारी भी बरती जाए। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज बात करेंगे समर बाइक सेफ्टी की। साथ ही जानेंगे- एक्सपर्ट: डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली अमित खरे, फाउंडर ‘ASK CARGURU’ (ऑटोमोबाइल नॉलेज प्लेटफॉर्म) सवाल- गर्मियों में बाइक चलाते समय ज्यादा सावधानी क्यों जरूरी है? जवाब- गर्मियों में ज्यादा सावधानी इसलिए जरूरी है क्योंकि रिस्क ज्यादा होता है। बाइक चलाना हेल्थ और रोड सेफ्टी दोनों के लिहाज से थोड़ा चैलेंजिंग होता है। हाई टेम्परेचर शरीर, दिमाग और बाइक तीनों को प्रभावित करता है। ग्राफिक में संभावित रिस्क देखिए- सवाल- गर्मियों में बाइक चलाते समय कौन-से सामान साथ रखने चाहिए? जवाब- गर्मियों में बाइक चलाते समय सेफ्टी और हेल्थ के लिए कुछ सामान साथ रखना जरूरी है। इससे हीट के कारण अचानक होने वाली दिक्कतों से आसानी से निपट सकते हैं। ग्राफिक में सभी जरूरी सामानों की लिस्ट देखिए- सवाल- बाइक चलाते समय खुद को हाइड्रेटेड कैसे रखें? जवाब- गर्मियों में बाइक चलाते समय हाइड्रेटेड रहना सबसे जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर थकान और फोकस में कमी हो सकती है। इससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ता है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें– सवाल- तेज धूप में बाइक चलाते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- बाइक चलाते समय तेज धूप और गर्म हवा सीधे शरीर पर लगती है। इससे डिहाइड्रेशन, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सही प्रोटेक्शन और बीच-बीच में ब्रेक लेना बेहद जरूरी है। इसके लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- गर्मियों में बाइक चलाते समय किन लोगाें को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- गर्मियों में बाइक चलाना हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन कुछ लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। जैसेकि- सवाल- अगर बाइक चलाते समय असहजता महसूस हो तो क्या करें? जवाब- अगर चक्कर, कमजोरी या ज्यादा थकान महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें। यह ओवरहीट या डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत रुककर शरीर को आराम देना और खुद को कूल डाउन करना जरूरी है। इसके लिए कुछ काम करें- सवाल- गर्मियों में बाइक में अचानक आग लगने की घटनाएं क्यों होती हैं? जवाब- हाई टेम्परेचर के कारण बाइक के इंजन, वायरिंग और फ्यूल सिस्टम ज्यादा गर्म हो जाते हैं। अगर फ्यूल लीकेज, खराब वायरिंग, ओवरहीटिंग या मेंटेनेंस की कमी हो, तो चिंगारी से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए लंबी राइड में बीच-बीच में ब्रेक लें। सवाल- गर्मी में टायर फटने का खतरा क्यों बढ़ जाता है? जवाब- गर्मी में सड़क और टायर दोनों का तापमान बढ़ जाता है। इससे टायर के अंदर का प्रेशर बढ़ता है और फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं- सवाल- गर्मियों में बाइक के कौन से पार्ट्स चेक कराना जरूरी है? जवाब- गर्मियों में ओवरहीटिंग, ब्रेक फेल या अचानक खराबी का खतरा बढ़ता है। इसलिए सर्विसिंग में इन पार्ट्स की जांच कराएं। ग्राफिक में देखिए- आइए इन पार्ट्स के बारे में जानते हैं। टायर और टायर प्रेशर क्यों जरूरी? क्या करें? इंजन ऑयल क्यों जरूरी? क्या करें? कूलिंग सिस्टम क्यों जरूरी? क्या करें? ब्रेक्स क्यों जरूरी? क्या करें? बैटरी क्यों जरूरी? क्या करें? चेन और स्प्रॉकेट क्यों जरूरी? क्या करें? एयर फिल्टर क्यों जरूरी? क्या करें? स्पार्क प्लग क्यों जरूरी? क्या करें? क्लच और एक्सिलरेटर केबल क्यों जरूरी? क्या करें? सवाल- गर्मियों में किस समय बाइक चलाना सुरक्षित होता है? जवाब- गर्मियों में बाइक चलाने के लिए सुबह और शाम का समय सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस समय तापमान थोड़ा कम होता है और धूप का असर भी कम रहता है। दोपहर (12 से 3 बजे) के समय तेज गर्मी और लू के कारण बाइक चलाना रिस्की हो सकता है। इसलिए बहुत जरूरी न हो तो दोपहर में न चलाएं। ……………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- कार एसी यूज की 9 कॉमन गलतियां: गर्मियों में ध्यान रखें ये 14 बातें, एसी करेगा ज्यादा कूलिंग, नहीं घटेगा माइलेज गर्मियों में गलत तरीके से कार एसी चलाने से कूलिंग कम होती है, माइलेज गिरता है और इंजन पर दबाव पड़ता है। बहुत से लोग धूप में खड़ी कार में बैठते ही एसी ऑन कर देते हैं, जो गलत है। पूरी खबर पढ़िए…