बांग्लादेश में हुए सेना के लाठीचार्ज का वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर वायरल

Wait 5 sec.

बंगाल में विधानसभा चुनावों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें सेना की वर्दी पहने कुछ लोग लाठीचार्ज करते दिख रहे हैं और संभवता कानून व्यवस्था सामान्य करते दिख रहे हैं.दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह पश्चिम बंगाल का वीडियो है जहां CRPF को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और एक्शन दिखाया गया है. इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है. यह घटना फरवरी 2026 में बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया में चुनावों के दौरान हुई थी. जहां प्रदर्शनकारियों ने एक मतदान केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश की थी, जिसके बाद स्थानीय सेना के जवानों ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया.हमने सच का पता कैसे लगाया ? वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि इस वीडियो पर Jamuna Tv का लोगो लगा हुआ था. हमारी सर्च में हमें पता चला कि Jamuna TV बांग्लादेश के एक सैटेलाइट न्यूज चैनल है.यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च और गूगल लेंस का इस्तेमाल किया, हमारी सर्च में हमें यही वीडियो Jamuna Tv के 12 फरवरी 2026 की इस फेसबुक पोस्ट में मिली.इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "ब्राह्मणबारिया में केंद्र पर कब्ज़ा करने की कोशिश, सेना का लाठी चार्ज." (बांग्ला से हिंदी में अनुवाद )इसके सिवा हमारी सर्च में हमें News10 नाम के अन्य बांग्लादेशी न्यूज चैनल पर भी यही वीडियो मिला जिसके कैप्शन में लिखा था, "ब्राह्मणबारिया में मतदान केंद्र पर कब्ज़ा करने का प्रयास; सेना ने की कार्रवाई."हमें यह वीडियो कुछ अन्य बांग्लादेशी न्यूज चैनल्स पर मिली जहां इस वीडियो को ब्राह्मणबारिया में मतदान केंद्र पर हुई सेना की झड़प का वीडियो बताया गया था. Google Maps की मदद से हमें इस बात की पुष्टि हो गई कि ब्राह्मणबारिया बांग्लादेश में मौजूद एक शहर है. निष्कर्ष: बांग्लादेश में लाठीचार्ज करते सेना के वीडियो को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से जोड़कर बंगाल का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)'नो वोट टू BJP' का पुराना वीडियो हालिया बंगाल चुनाव से जोड़कर वायरल