भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अक्सर अपने लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं. हार्दिक अभी लोकप्रिय मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. दोनों एकसाथ घूमते नजर आते हैं, एकसाथ तस्वीर साझा करते रहते हैं. इससे पहले हार्दिक सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ रिलेशन में थी. दोनों ने शादी भी की, लेकिन जुलाई 2024 में दोनों ने अलग होने की पुष्टि की थी.नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के काफी समय बाद अक्टूबर 2025 में हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की. मगर क्या आपने कभी सोचा है कि हार्दिक के जीवन में आई इन दोनों महिलाओं में कौन ज्यादा अमीर है?माहिका या नताशा, कौन ज्यादा अमीर?नताशा स्टेनकोविक पेशे से एक मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 20 करोड़ रुपये है. नताशा की कमाई का मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट यानी ब्रांडस का प्रमोशन करना, सोशल मीडिया के जरिए, म्यूजिक वीडियोज और रिएलिटी टीवी शोज में भी आ चुकी हैं.दूसरी ओर माहिका शर्मा भी पेशे से मॉडल हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 3-3.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. माहिका ने मॉडलिंग इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है और वे मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे जैसे भारत के नामी डिजाइनर्स के साथ काम कर चुकी हैं. वो मॉडलिंग से कमाती हैं, इसके अलावा म्यूजिक वीडियोज में एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं.हार्दिक के बेटे का नाम अगस्त्यहार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है. उसका जन्म जुलाई 2020 में हुआ था. उससे कुछ महीने पहले ही हार्दिक और नताशा ने 2020 में सगाई की थी. हालांकि उनकी शादी उसके करीब 3 साल बाद फरवरी 2023 में हुई थी.यह भी पढ़ें:Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर आज मना रहे हैं 53वां जन्मदिन, जानिए उनके 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुकिन!