भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जल्द ही पर्यटकों को एक नया आकर्षण देखने को मिल सकता है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यहां गेंडा विचरण करता नजर आएगा। इसके बदले में चार मगरमच्छ काजीरंगा भेजे जाएंगे।