सोशल मीडिया पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है. दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "आम आदमी पार्टी के 7 सांसद भाजपा में शामिल हो गए. इसके बाद अरविंद केजरीवाल की आखें नम हो गईं."इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.अरविंद केजरीवाल का यह वीडियो राघव चड्ढा समेत अन्य AAP सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद रोने का नहीं है. दिल्ली आबकारी नीति मामले में अदालत से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए, यह वीडियो तब का है. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें ANI का 27 फरवरी 2026 का तकरीबन 03 घंटे का यह लाइव स्ट्रीम वीडियो मिला जहां 2:25:12 मिनट पर केजरीवाल को भावुक होते हुए देखा जा सकता है.इस वीडियो के टाइटल में लिखा था, "दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से बरी होने पर दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल भावुक हो गए."दोनों वीडियो को आपस में मिलाने पर हमें पाया कि वायरल वीडियो ANI के इस वीडियो से मेल खा रही थी और दोनों में समानताओं (लाल घेरे में ) देखा जा सकता है. दोनों वीडियो में समानताओं को यहां देखा जा सकता है. इसके सिवा हमारी सर्च में हमें यही वीडियो अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक X अकाउंट की इस पोस्ट में मिला जिसे 27 फरवरी 2026 को अपलोड किया गया था. यह वीडियो वायरल वीडियो से पूरी तरह से मेल खा रहा था और इस वीडियो के कैप्शन में केजरीवाल की तरफ से लिखा गया था, "आख़िर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है."आख़िर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है। सत्यमेव जयते pic.twitter.com/GZghEdhJf3— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 27, 2026 दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल के भावुक होने के वीडियो कई मीडिया चैनल्स ने दिखाए थे, जिन्हें यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है. यह सभी वायरल वीडियो से मेल हुए दृश्य है. राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों के AAP छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने पर अरविंद केजरीवाल ने अब तक सीधे तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन केजरीवाल ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए अपने X अकाउंट पर लिखा था कि, "बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का." बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 24, 2026 राघव चड्ढा समेत अन्य AAP के 7 सांसदों ने आम आदमी पार्टी 24 अप्रैल 2026 को छोड़ी है जबकि यह वायरल वीडियो 27 फरवरी 2026 से इंटरनेट पर मौजूद है. निष्कर्ष: आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद कैमरा पर भावुक होते अरविंद केजरीवाल का वीडियो AAP सांसदों के इस्तीफे से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)नेपाल में बांग्लादेशियों पर हुए पुलिस एक्शन का नहीं है यह वीडियो