संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने बुधवार को बड़ी बैठक लेकर जनगणना 2027 की तैयारियों को हरी झंडी दे दी है। इस बार की जनगणना में खास बात यह है कि नागरिकों को दफ्तर या प्रगणकों के भरोसे बैठने की जरूरत नहीं होगी, वे खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे।