संजू सैमसन के 'विराट' अवतार ने तोड़ा किंग कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसे ही सेमीफाइनल नहीं पहुंची टीम इंडिया

Wait 5 sec.

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रन चेज करते हुए 50 गेंदों में 12 चौके और 4 चौकों की मदद से 97* रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. संजू की पारी बदौलत मेन इन ब्लू ने 5 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया. वहीं संजू ने अपनी इस पारी से विराट कोहली (Virat Kohli) का एक महारिकॉर्ड तोड़ दिया. 'विराट' पारी खेलने के बाद संजू अब भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज के दौरान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में रन चेज के दौरान सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली ने नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 82* रनों की पारी (2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ) खेली थी. भारत के सामने था 196 रन का टारगेट बता दें कि मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 195/4 रन बोर्ड पर लगाए थे. जीत के लिए टीम इंडिया के सामने 196 रनों का टारगेट था. रन चेज में भारत की शुरुआत भी बहुत खास नहीं हुई थी. संजू के अलावा टीम का कोई भी दूसरा बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. संजू एक तरफ खड़े रहे और उन्होंने पूरा मैच अकेले दम पर जिताया. खराब फॉर्म ने प्लेइंग 11 से किया था बाहर गौर करने वाली बात यह है कि खराब फॉर्म के चलते टूर्नामेंट की शुरुआत में संजू को प्लेइंग 11 में भी जगह नहीं मिली थी. नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में संजू को अभिषेक शर्मा की जगह मौका दिया था. उस मैच में अभिषेक पेट की दिक्कत के कारण नहीं खेल सके थे. हालांकि संजू ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके थे. वह 22 रन बनाकर आउट हो गए थे. फिर सुपर-8 में जिम्बाव्बे के खिलाफ संजू को मौका मिला. हालांकि उस मैच में भी वह सिर्फ 24 रन ही बना सके थे. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में उनका बल्ला जमकर बोला.