एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे. उनकी शादी ग्रैंड लेवल पर हुई. रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. अब रश्मिका शादी के बाद विजय के गांव गई हैं. यहां पर नई नवेली दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ.गांव में रश्मिका का जोरदार स्वागतरश्मिका को इस दौरान ग्रे कलर की साड़ी में देखा गया. उन्होंने गोल्ड नेकलेस पहना था. साथ ही बालों में गजरा लगाया था. वहीं विजय को लाइट कलर के कुर्ते में देखा गया. दोनों काफी खुश दिखे. रश्मिका का ट्रे़डिशनल तरीके से गृह प्रवेश हुआ. उन्हें विजय के साथ एक पूजा में बैठा देखा गया. वो रेड और क्रीम कलर की साड़ी में दिखीं. उन्होंने लाइट मेकअप किया. और हैवी जूलरी पहनी. वहीं विजय भी ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे. विजय ने भी नेकलेस पहना हुआ था. दोनों साथ में बातचीत करते नजर आए. View this post on Instagram A post shared by Starsnaps (Clicks) (@starsnaps__)अल्लू सिरिश के प्री-वेडिंग फेस्टिविटी में पहुंचे रश्मिका-विजयबता दें कि रश्मिका और विजय अपनी शादी के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश की प्री-वेडिंग फेस्टिविटी का हिस्सा बने. उन्होंने अल्लू अर्जुन और अल्लू सिरिश संग पोज भी दिए. इस दौरान रश्मिका को ग्रीन कलर की साड़ी में देखा गया. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद देश के कुछ शहरों में मिठाई भी बांटी. उन्होंने अपनी ये खुशी फैंस के साथ भी शेयर की. दोनों शादी के बाद से काफी खुश हैं. रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरों को भी बहुत प्यार मिला. विजय का लुक बहुत सराहा गया. उन्होंने धोती-दुपट्टे के साथ लुक कंप्लीट किया. साथ ही बहुत सारी गोल्ड जूलरी पहनी थी. उन्होंने आलता भी लगाया हुआ था. वहीं रश्मिका ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी. उन्होंने बालों को खुला रखा था और हैवी गोल्ड जूलरी कैरी की. दोनों मेड फॉर ईच अदर लग रहे थे.