एक्टर जाह्नवी कपूर पॉपुलर स्टार हैं. वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं. जाह्नवी कपूर अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं और उनके साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं. अब एक्ट्रेस ने सौतेले भाई अर्जुन कपूर की सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर रिएक्ट किया है. जाह्नवी ने कहा कि अर्जुन को सोशल मीडिया पर जो टारगेट किया जाता है उसके लिए कोई जस्टीफिकेशन नहीं है.जाह्नवी कपूर ने किया रिएक्टGrazia से इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा, 'सोशल मीडिया कल्चर को लेकर मैंने जो समझा है वो ये कि हर कोई व्यूज, वायरल और प्रॉमिनेंस चाहता है. तो अगर वो आपके बारे में कंटेंट बनाते हैं तो आप सिर्फ बलि का बकरा हैं. वो आपके नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट और उस चीज के लिए कर रहे हैं जिससे उन्हें एंगेजमेंट मिले.'आगे उन्होंने कहा, 'जब गलत समझा जाता है और ये बुलिंग या हैरेसमेंट में बदल जाता है तो दुख होता है. जैसा कि मैंने देखा है कि मेरे भाई के साथ होता है. और इस तरह के बिहेवियर के लिए कोई बहाना नहीं है. निगेटिविटी सिर्फ निगेटिविटी को बढ़ाती है और आपके खुद को इससे दूर रखना होता है.'बता दें कि पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट पर काफी निगेटिव कमेंट्स देखने को मिल रहे थे. उन्हें बहुत ट्रोल किया जाता था. पिछले महीने उन्होंने अपनी मां मोना सूरी के बर्थ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट लिखी थी और इसमें मेंशन किया था कि पिछले कुछ समय से जिंदगी उनकी तरफ निर्दयी रही है. लेकिन वो ठीक होंगे. अर्जुन की इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया. इसके बाद से उनकी पोस्ट पर निगेटिव कमेंट्स कम हो गए और लोग उनकी तारीफ करने लगे.जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछल बार फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखा गया था. अब वो फिल्म पेड्डी में दिखेंगी. इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं.