पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने 'पी-पॉप कल्चर टूर' के इंडिया लेग में व्यस्त हैं. उन्होंने 28 फरवरी को दिल्ली से इस टूर की शुरुआत की थी और अब 3 मार्च को मुंबई में परफॉर्म करने वाले हैं. मुंबई पहुंचने पर करण औजला ने शहर में ऑटो-रिक्शा की सवारी का आनंद लिया. इसी दौरान उन्होंने ऑटो चालकों के बकाया चालान, जो करीब 22 हजार रुपये के थे, खुद भर दिए. उनके इस कदम की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी दरियादिली की चर्चा हो रही है.करण औजला ने भरा ऑटो ड्राइवर का चालानहाल ही में करण औजला के फोटोग्राफर तरण सोढ़ी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सिंगर मुंबई में ऑटो-रिक्शा से सफर करते नजर आए. इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो को रोका, क्योंकि उस पर पहले से कुछ चालान बाकी थे. सिचुऐशन पता चलते ही करण औजला ने अपनी टीम को तुरंत सभी बकाया जुर्माने भरने के लिए कहा, जिसकी रकम करीब 17 हजार रुपये थी.दूसरे ऑटो ड्राइवर कि भी की मददइसके बाद एक और ऑटो ड्राइवर करण औजला के पास आया और उसने भी अपना चालान भरने की गुजारिश की. करण ने बिना देर किए अपनी टीम से उस ड्राइवर का करीब 5 हजार रुपये का जुर्माना भी भरवा दिया. यह देखकर ड्राइवर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं, जब उसे पता चला कि वो करण औजला हैं, तो उसने उन्हें गले लगा लिया. View this post on Instagram A post shared by Sanvir Singh (@sanvirchana)करण औजला को वीडियो में यह कहते हुए सुना गया, 'हमें इसलिए रोका गया क्योंकि ऑटो वाले के कुछ चालान बाकी थे. हमने पुलिसवाले से कहा कि हम उसका जुर्माना भर देंगे. मुझे ऐसा करना अच्छा लगता है.' उन्होंने ऑटो ड्राइवरों को आगे से चालान न होने देने की सलाह भी दी और हंसते हुए कहा, 'आगे से ध्यान रखना, कोई और आकर पैसे नहीं भरेगा. अचानक मैं इस शहर का फेवरेट बन गया हूं.'फैंस ने की जमकर तारीफ करण औजला के इस अंदाज की फैंस ने जमकर तारीफ की. एक फैन ने लिखा, 'ये सबसे बेहतरीन स्टाइल है दिल जीतने का.' वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'सोने जैसा दिल है इस इंसान का.' कई लोगों ने लिखा, 'इसीलिए हम इन्हें पसंद करते हैं,' 'वजह है कि ये नंबर वन हैं,' और 'बहुत ही नेकदिल इंसान.' एक यूज़र ने तो यहां तक लिख दिया, 'हमने सच में एक हीरे को मशहूर बनाया है.'