राजेंद्र नगर स्थित चोइथराम सब्जी मंडी में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सीवरेज चैंबर की सफाई करने उतरे दो सफाईकर्मियों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दोनों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।