ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चुनाव का ऐलान अगले हफ्ते होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की फाइनल वोटिंग अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद कराई जाएगी। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स में 88 सदस्य होते हैं, जो देश के सुप्रीम लीडर के चयन करते हैं। सुरक्षा कारणों से वोटिंग रिमोट तरीके से कराई जा रही है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का कोई औपचारिक सत्र नहीं हुआ है। इस बीच, ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया है कि अमेरिका-इजराइल हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में इमाम रजा (अलैहिस्सलाम) की दरगाह के पास दफनाया जाएगा। हालांकि अंतिम संस्कार की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद ही नए सुप्रीम लीडर के चुनाव की औपचारिक घोषणा की जाएगी। कोम में असेंबली की बिल्डिंग पर हमला इजराइल ने मंगलवार को कोम शहर में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग पर हवाई हमला किया है। इसका मकसद नए सुप्रीम लीडर के चुनाव की प्रक्रिया को खत्म करना था। हालांकि मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। हमले में बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गई। इजराइल को आशंका थी कि नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के लिए यहां धार्मिक गुरु इकट्ठा हुए है। बिल्डिंग पर हमले के बाद का वीडियो… जंग में ईरान का नुकसान... इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…