बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज के बाद फ्लॉप हो जाती हैं. लेकिन, ओटीटी पर रिलीज होते ही धमाका कर देती है. उन्हीं में से एक फिल्म है तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी जो 2025 में रिलीज हुई थी. लेकिन, फ्लॉप हो गई. लेकिन, ओटीटी पर रिलीज के बाद इस फिल्म में सबको हैरान कर दिया.कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ये फिल्म इन दिनों दुनिभार में ट्रेंड करती दिख रही है. फिल्म की कहानी और संगीत लोगों को काफी पसंद आ रही है. जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी तो इससे ट्रेड एनालिस्ट्स को काफी उम्मीद थी.हालांकि, बड़े बजट और कमजोर मार्केटिंग की वजह से इस फिल्म ने थिएटर में कमाल नहीं दिखाया. ऐसे में फिल्म को फ्लॉप का टैग मिल गया. लेकिन, ये फिल्म हाल ही में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई, उसके बाद कहानी पूरी तरह से बदल गई.मेकर्स को उम्मीद थी ब्लॉकबस्टर होगी मूवीप्राइम वीडियो पर ये फिल्म टॉप 10 की लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है. मजेदार बात ये है कि जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे वो घर पर खूब देख रहे हैं. इस फिल्म पर मेकर्स ने दबाकर खर्च किया था. उन्हें लग रहा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी.इस वजह से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ा माहौल भी सेट कर दिया गया था. लेकिन, रिलीज के बाद पुरा गेम बिगड़ गया.बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने घरेलू बाजार में महज 30 करोड़ और दुनियाभर में 48.02 करोड़ रुपये की कमाई की.इस आंकड़े को देख अंदाजा लगा सकते हैं कि 90 करोड़ में बनी ये फिल्म अपनी कमाई का आधा हिस्सा तक नहीं निकाल पाई. हालांकि, अब ये ओटीटी ऑडियंस की पसंदीदा बन चुकी है. ऐसे में अब ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि किसी भी फिल्म का फ्यूचर अब सिर्फ वीकेंड कलेक्शन पर निर्भर नहीं हो सकता है. ओटीटी की वजह से ऐसी फिल्मों को दूसरा मौका मिलने लगा है. बता दें ये फिल्म प्राइम वीडियो पर टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है. ये भी पढ़ें:-‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’