संजू सैमसन का खास जश्न बना चर्चा का विषय, जीत के बाद ऐसे जताया ऊपरवाले का शुक्रिया, वीडियो वायरल

Wait 5 sec.

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया मैच सिर्फ टीम इंडिया की जीत के लिए ही नहीं, बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के अनोखे जश्न के लिए भी चर्चा में आ गया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में संजू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया.मैच जिताने के बाद भावुक दिखे संजूवेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से टीम इंडिया को जीत दिलाई. जैसे ही उन्होंने विनिंग शॉट लगाया, पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया. हालांकि इसके बाद जो हुआ, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.जीत के तुरंत बाद संजू ने अपना हेलमेट उतारा और मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए. इसके बाद उन्होंने आसमान की ओर देखा, हाथ फैलाए और फिर हाथ जोड़कर ऊपरवाले का धन्यवाद किया. यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.सोशल मीडिया पर मिली अलग-अलग प्रतिक्रियाएंसंजू के इस जश्न को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ यूजर्स इसे उनकी भावनाओं से जुड़ा पल बता रहे हैं, तो कुछ इसे अलग-अलग आस्था से जोड़कर देख रहे हैं. कई लोगों ने इस सेलिब्रेशन को ‘रियल केरल स्टोरी’ तक कह दिया है.हालांकि, मैदान पर यह जश्न उनके संघर्ष और दबाव के बाद मिली बड़ी सफलता की झलक भी माना जा रहा है. लंबे समय से आलोचनाओं का सामना कर रहे संजू ने इस पारी के जरिए अपने प्रदर्शन से जवाब दिया है.सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारतइस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाएगा.पिछले कुछ टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिली है. ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. अब सभी की नजरें इस अहम मैच पर टिकी होंगी, जहां भारत फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेगा.