रणबीर कपूर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच हाल ही में उनका एक नया लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा रहा है. 'लव एंड वॉर' के लिए रणबीर कपूर ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन'लव एंड वॉर' एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर नए लुक में नजर आए, जिसे इस फिल्म से जोड़ा जा रहा है. क्लीन शेव, लेदर जैकेट और काले चश्मे में उनका यह बदला हुआ अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने अब तक पूरी तरह चुप्पी साध रखी है.लेकिन रणबीर का बदला हुआ लुक यह इशारा दे रहा है कि निर्देशक संजय लीला भंसाली इस बार कुछ अलग और खास पेश करने की तैयारी में हैं. भंसाली अपनी फिल्मों में किरदारों के लुक और भावनात्मक गहराई पर खास ध्यान देते हैं, ऐसे में रणबीर का यह नया अंदाज किसी दमदार और इंटेंस किरदार की ओर इशारा करता है. View this post on Instagram A post shared by ranbir kapoor (@ranbirkapooronline)फिल्म की कास्टबता दें, इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये पहली बार है जब ये तीन बड़े सितारें एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगें. तीनों का एक साथ आना ही इसे सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर चुका है. दिलचस्प बात यह है कि अब तक फिल्म की कहानी या किरदारों को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. यही सस्पेंस दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन और मजबूत स्टार कास्ट के साथ यह फिल्म पहले से ही लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरने की तैयारी में है. बता दें, 'लव एंड वॉर' की शूटिंग काफी टाइम से चल रही है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल 2027 में रिलीज की जाएगी.