Monday Box Office: मंडे को 'द केरल स्टोरी' का दिखा दम, 'ओ रोमियो' हुई पस्त, 39 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2' ने किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

Wait 5 sec.

सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों की बॉक्स ऑफिस  कमाई जानने के लिए हर कोई बेसब्र रहता है. सोमवार के टेस्ट में भी नई रिलीज द केरल स्टोरी 2 से लेकर तीसरे हफ्ते में पहुंची ओ रोमियो और एक महीने से ज्यादा पुरानी बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 ने अपनी किस्मत आजमाई. हालांकि सोमवार के टेस्ट में द केरल स्टोरी ही पहले पायदान पर नजर आईं. बाकी की फिल्मों के कमाई का ग्राफ नीचे गिरता दिखा. जानते हैं इन सभी फिल्मों की मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्टद केरल स्टोरी 2 ने मंडे को कितना किया कलेक्शन? केरल हाई कोर्ट से क्लियरेंस मिलने के बाद 'द केरल स्टोरी 2 गोज़ बियॉन्ड' थिएटर में रिलीज हुई. हालांकि, फिल्म अपने पहले पार्ट जैसा बज और उम्मीद क्रिएट नहीं कर सकी. और यही बात इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी दिखी. बता दें कि हले दिन, 'द केरल स्टोरी 2' ने 0.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं दूसरे दिन इसने 4.65 करोड़ और तीसरे दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए. अब, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले सोमवार को 2.65 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही, फिल्म का कुल कलेक्शन अब भारत में 12.8 करोड़ रुपये नेट हो गया है.ओ रोमियो ने कितना किया तीसरे मंडे को कलेक्शन? शाहिद कपूर की ओ रोमियो से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई. विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ और दूसरे वीक में 14.45 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 15वें दिन फिल्म ने 1.15 करोड़, 16वें दिन 1.3 करोड़ और 17वें दिन 1.15 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ओ रोमियो ने रिलीज के 18वें दिन 65 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ ओ रोमियो की 18 दिनों की कुल कमाई अब 65.8 करोड़ रुपये हो गई है.बॉर्डर 2 ने छठे मंडे कितनी की कमाईसनी देओल की बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर थकने का नाम ही नहीं ले रही है. यहां तक कि नई रिलीज फिल्मों के आगे भी ये नोट छापने से बाज नहीं आ रही है हालांकि इसकी कमाई अब काफी कम भी हो गई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 ने रिलीज के 39वें दिन यानी छठे मंडे को 13 लाख रुपये कमाए हैं.इसी के साथ इस फिल्म की 39 दिनों की कुल कमाई अब 327.68 करोड़ रुपये हो गई है.मर्दानी 3 की पांचवें मंडे की कमाई कितनी रही? रानी मुखर्जी की फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. दिलचस्प बात ये है कि बॉर्डर 2 की तरह ये फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज के एक महीने बाद भी दर्शकों को खींच रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 5वें मंडे को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 10 लाख रुपये कमाए हैं. जिसके बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.45 करोड़ रुपये हो गया है.