द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश

Wait 5 sec.

'द केरला स्टोरी 2' खबरों में बनी हुई है. फिल्म 28 फरवरी को रिलीज हुई. फिल्म को कामाख्या नारायण ने डायरेक्ट किया है. वहीं विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. अब मद्रास हाई कोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और केबल टीवी ऑपरेटरों पर फिल्म की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर रोक लगा दी है.गैर-कानूनी ब्रॉडकास्टिंग पर रोकइंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जस्टिस सेंथिलकुमार राममूर्ति ने फिल्म के प्रोड्यूसर सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड की दो एप्लीकेशन पर ये अंतरिम आदेश दिया है. मेकर्स को द केरला स्टोरी 2 की रिलीज से पहले कॉपीराइट उल्लंघन का डर था. जब तक कि गैर-कानूनी ब्रॉडकास्टिंग को तुरंत रोका न जाए तो ऐसा देखा गया है कि इन केस में इतना नुकसान होता है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है.कोर्ट ने कहा, 'इस तरह के केस में ऐसा नुकसान होता है तो ठीक नहीं किया जा सकता है. गैर-कानूनी ब्रॉडकास्टिंग को शुरू में ही रोका जाना जरुरी है. हालांकि, आदेश व्यापक है तो हो सकता है कि कुछ निर्दोष कंपनियों या लोगों के बिजनेस पर असर पड़े. इसीलिए अगर कोई नुकसान होता है तो मेकर्स को कंपेंसेशन देने का भी भरोसा देना होगा. ' इसी बीच, कोर्ट ने 23 मार्च तक के लिए अंतरिम रोक लगा दी. यानी 23 मार्च तक कोई भी फिल्म की गैर कानूनी ब्रॉडकास्टिंग नहीं कर सकता. जिनके खिलाफ केस हैं उन्हें 23 मार्च तक जवाब दाखिल करना होगा. प्राइवेट नोटिस की भी इजाज़त है. मेकर्स को CPC ऑर्डर XXXIX रूल 3 का पालन करना होगा.दे केरला स्टोरी 2 में दिखीं ये एक्ट्रेसेसफिल्म द करेला स्टोरी 2 में अदिती भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. फिल्म ने शुरुआती 3 दिनों में 11.35 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें दूसरे धर्म में प्यार होता है और वो शादी करती हैं और फिर मुश्किलों का सामना करती हैं.