इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। राहत की बात यह रही कि सोमवार देर रात UAE में फंसे भारतीय लौट आए। उन्हें लेकर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु 4 फ्लाइट पहुंचीं। मिडिल ईस्ट के हालात और खामेनेई की मौत के बाद दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में भी कश्मीर से लेकर कोच्चि तक शिया समुदाय ने प्रदर्शन किए। कश्मीर में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। हालांकि भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने के लिए कहा है। इधर, एविएशन कंपनी इंडिगो 3 मार्च को सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल राहत उड़ानें चलाएगी। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू कर दी हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, काहिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं। अबू धाबी से भारत लौटे लोग, 5 फोटो पीएम मोदी की 48 घंटे में 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से हालात पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुखों से बात की। सबसे पहले उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। हवाई हमलों और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर चर्चा की। इनके अलावा बहरीन के किंग हमाद बिन अल खलीफा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला बिन अल-हुसैन से फोन पर बात की। पीएम ने इन सभी देशों के नेताओं से कठिन घड़ी में साथ देने की बात कही। कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा। खामेनेई की मौत पर कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, 5 तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…