Xiaomi 17 Series: शाओमी ने अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 17 series को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में पेश कर दिया है. इस सीरीज में दमदार फीचर्स मिलेंगे और यह ऐप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियों के फ्लैगशिप डिवाइस को टक्कर देगी. यानी आईफोन 17 प्रो और गैलेक्सी एस26 सीरीज को टक्कर देने के लिए शाओमी नई सीरीज ला रही है. इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra समेत दो मॉडल होंगे. यह सीरीज 11 मार्च को भारत में लॉन्च की जाएगी. आइए उससे पहले जान लेते हैं कि इन दोनों मॉडल्स में क्या-क्या फीचर्स होंगे.Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशंसXiaomi 17 को कॉम्पैक्ट ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा. इसमें 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसका वजन 191 ग्राम होगा और यह वाटर और डस्ट रजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आएगा. Xiaomi 17 Ultra की बात करें तो यह बड़ा और कैमरा-फोक्स्ड फोन होगा. यह 6.9 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा. इसका वजन 219 ग्राम होगा और इसे भी IP68 रेटिंग मिली है.प्रोसेसर और बैटरीXiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra दोनों में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा. Xiaomi 17 केवल सिंगल कॉन्फिगरेशन (12GB+256GB) के साथ लॉन्च होगा. इसमें 6,000mAH की बैटरी मिलेगी, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. वहीं 17 Ultra में 6,330mAh का बैटरी होगा, जो 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. कैमरा सेटअप होगा पावरफुलXiaomi 17 में Leica-पावर्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा. इसमें 50MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा. इसी तरह अल्ट्रा मॉडल में 50MP का प्राइमरी लेंस, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा. कितनी हो सकती है कीमत?भारत में Xiaomi 17 को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में लाया जाएगा, जबकि ग्लोबल मार्केट के लिए पिंक वेरिएंट भी होगा. Ultra मॉडल को केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा. ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 को लगभग 1.07 लाख रुपये और 17 Ultra को लगभग 1.61 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. भारत में दोनों मॉडल की कीमतों का ऐलान 11 मार्च को होगा.