विपुल अमृतलाल शाह की सीक्वल, ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ काफी विवाद और कानूनी मुश्किलें झेलने के बाद इस शुक्रवार की शाम को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की शुरुआत तो धीमी हुई लेकिन शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.फिर तीसरे दिन भी इसकी कमाई में तेजी देखी गई. हालांकि अपनी प्रीक्वल द केरल स्टोरी के मुकाबले इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस खास नहीं दिख रही है. चलिए यहा जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है? ‘द केरल स्टोरी 2’ ने मंडे को कितना किया कलेक्शन? 'द केरल स्टोरी 2' ने पहले दिन 75 लाख रुपये कमाए. इसके दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने 520 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 2.15 प्रतिशत का उछाल लिया और 4.75 करोड़ का कारोबार किया.वहीं चौथे दिन यानी पहले मंडे को इस फिल्म ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 2.65 करोड़ कमाए.इसी के साथ इस फिल्म की 4 दिनों की कुल कमाई अब 12.80 करोड़ रुपये हो गई है.क्या चार दिनों में ‘द केरल स्टोरी 2’ ने वसूल लिया आधा बजट?बता दें कि ‘द केरल स्टोरी 2’ को 28 करोड़ के बजट में बनाया गया है. फिल्म ने रिलीज के चार दिनो में 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यानी ये अपनी आधी लागत वसूलने से कुछ ही करोड़ दूर है. मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने ठीक बहुत अच्छा तो परफॉर्म नहीं किया लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अपने बजट को वसूल कर सेफ जोन में पहुंच ही जाएगी. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को 'ओ'रोमियो', 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' जैसी दूसरी रिलीज़ से भी कॉम्पिटिशन मिल रहा है लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर अपना होल्ड बनाए हुए है. ‘द केरल स्टोरी 2’ वर्सेस ‘द केरल स्टोरी’ चार दिनों का कलेक्शन2023 में, अदा शर्मा की लीड रोल वाली ‘द केरल स्टोरी’ के मुकाबले इसकी सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार बनाए हुए है. बता दें कि ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई पहली फिल्म के चार दिनों से कलेक्शन से काफी कम है. दरअसल सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चार दिनों में ‘द केरल स्टोरी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 43.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. ऐसे में सीक्वल के पहली फिल्म के टोटल को पार करने की उम्मीद कम है.