O Romeo Box Office Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई

Wait 5 sec.

'ओ' रोमियो' शाहिद कपूर के फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. मूवी लवर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म एक्टर को वापस टॉप फॉर्म में ले आएगी, हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिलल्म ने निराश ही किया. जबकि  सभी को विशाल भारद्वाज-शाहिद कपूर की जोड़ी से मैजिक की उम्मीद थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस नंबर्स देखें तो साफ पता चलता है कि ये फिल्म ऑडियंस पर अपना जादू नहीं चला पाई. चलिए यहां जानते हैं  'ओ' रोमियो' ने रिलीज के 18वें दिन कितनी कमाई की है?'ओ' रोमियो' ने 18वें दिन कितना किया कलेक्शनशाहिद कपूर की इस फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर्स दिखाए  थे. हालांकि, चौथे दिन (पहले सोमवार) को गिरावट देखने के बाद, इसके कलेक्शन में कभी कोई बढ़त नहीं दिखी. अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद थर्ड मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई है. दरअसल ये फिल्म अब नई रिलीज द केरल स्टोरी से मुकाबला नहीं कर पा रही है इसी के साथ इसकी कमाई तीसरे सोमवार लाखों में सिमट गई.सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड  रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 65 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है.इसी के साथ 'ओ' रोमियो' की 18 दिनों की कुल कमाई अब 65.80 करोड़ रुपये हो गई है.जबकि फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 101.75 करोड़ है.ये हैं 'ओ रोमियो' के कलेक्शन के आंकड़ेपहले हफ्ते की कमाई-47.1 करोड़दूसरे हफ़्ते का कलेक्शन- 14.45 करोड़15वां दिन-1.15 करोड़16वां दिन- 1.30 करोड़17वां दिन- 1.15 करोड़18वां दिन- 0.65 करोड़टोटल- 65.80 करोड़ऑक्यूपेंसी'ओ' रोमियो' ने सोमवार, 02 मार्च, 2026 को कुल 8.42% हिंदी ऑक्यूपेंसी दिखाई'ओ' रोमियो' के बारे मेंशाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर  'ओ' रोमियो' को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. यह फ़िल्म हुसैन ज़ैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर बेस्ड है. फिल्म में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी भी अहम रोल में हैं.