टी20 वर्ल्ड कप 2026 की हलचल के बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय टीम आईपीएल 2026 के बाद जून महीने में अपने घर पर एक नई चुनौती के लिए तैयार होगी. इस बार टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान से होने जा रहा है, जो कई मायनों में खास रहने वाला है.पहली बार होगी द्विपक्षीय ODI सीरीजभारतीय टीम ने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ कई बार ICC टूर्नामेंट और एशिया कप जैसे बड़े मंचों पर वनडे मुकाबले खेले हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच आज तक कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं खेली गई है. यही वजह है कि जून 2026 में होने वाली यह तीन मैचों की ODI सीरीज इतिहास में पहली बार दर्ज होगी.इस दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से होगी. न्यू चंडीगढ़ में 6 जून से 10 जून के बीच दोनो टीमों आमने-सामने होंगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच यह सिर्फ दूसरा टेस्ट मुकाबला होगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक ही टेस्ट खेला गया था, जो साल 2018 में हुआ था. यही नहीं 2018 का ये टेस्ट अफगानिस्तान क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट भी था.जून में शुरू होगा वनडे एक्शनइस टेस्ट मैच के बाद दोनों के बीच 14 जून से ऐतिहासिक वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. जिसका पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच लखनऊ में और तीसरा मुकाबला चेन्नई में आयोजित होगा. यह सीरीज अफगानिस्तान टीम के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकती है, क्योंकि उन्हें दुनिया की मजबूत टीमों में से एक भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलने का मौका मिलेगा.भारत-अफगानिस्तान का ODI शेड्यूलपहला वनडे मैच: 14 जून 2026, धर्मशालादूसरा वनडे मैच: 17 जून 2026, लखनऊतीसरा वनडे मैच: 20 जून 2026, चेन्नईवहीं टीम इंडिया के लिए यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की दिशा में पहला कदम मानी जा रही है. घरेलू परिस्थितियों में नई रणनीति और खिलाड़ियों को आजमाने का यह बेहतरीन मौका होगा.सीनियर खिलाड़ियों की वापसी संभवइस सीरीज में भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी भी देखने को मिल सकती है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज फिर से मैदान पर नजर आ सकते हैं. हालांकि अभी तक टीम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के समापन के बाद चयनकर्ताओं द्वारा टीम की घोषणा की जाएगी.