राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'

Wait 5 sec.

बॉलीवुड एक्टर रजापाल यादव ने 5 फरवरी को पुलिस के सामने चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया था. उस समय सोनू सूद वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने राजपाल के लिए मदद की गुहार लगाई थी. लेकिन जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने सोनू सूद को ही खरी- खोटी सुना दी. जिसके बाद सोनू सूद भी चुप नहीं रहे और उन्होंने भी एक्टर को करारा जवाब दे दिया है.क्या बोले राजपाल यादव?राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के बाद इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत की थी. इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'प्लीज गलतफहमी से बाहर आ जाइए कि मुझे कांम मांगने की जरूरत है. हां काम मांगने में कोई शर्म की बात नहीं है. मैं अपने काम की वजह से ही जिंदा हूं, सिनेमा मेरा पैशन हैऔर मैं ऐसा काम करता हूं कि चार गुना ज्यादा काम मिलता है. मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं. मुझे काम नहीं मिलता बल्कि ये 11 साल से मेरे साथ रहा है.'सोनू सूद का करारा जवाबअब राजपाल यादव के इस जवाब पर सोनू सूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोनू सूद ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा, 'मैं उनके लिए खुश हूं, मैंने ये नहीं कहा था कि उन्हें काम की जरूरत है. मैंने कहा था कि उन्हें साइन कीजिएऔर एडवांस पैसे दीजिए क्यों वो इस योग्य हैं.'क्या कहा था सोनू सूद ने पहले सपोर्ट में?बता दें कि सोनू सूद वही शख्स हैं जिन्होंने सबसे पहले इंडस्ट्री से राजपाल यादव को सपोर्ट करने के लिए कहा था. सोनू सूद ने ट्वीट किया था और उसमें लिखा था, 'राजपाल यादव हमारी इंडस्ट्री के एक गिफ्टेड एक्टर हैं जिन्होंने सालों तक शानदार काम किया है. कभी-कभी जिंदगी अन्याय करती है, टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि टाइमिंग की वजह से. वो मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मुझे लगता है कि ये वो पल है जब हम सभी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, को-स्टार एक साथ खड़े हों. एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट, जो आगे के काम के बदले एडजस्ट होगी. ये चैरिटी नहीं बल्कि सम्मान है. जब हमारा कोई साथी मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वो अकेला नहीं है. इसी तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं'.