काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं

Wait 5 sec.

फिल्मी दुनिया में जब बात सगी बहनों की होती है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और तनीषा मुखर्जी का जिक्र जरूर होता है. काजोल ने अपनी बहन तनीषा के जन्मदिन पर एक खास वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में दोनों बहनों की बॉन्डिंग साफ देखने को मिल रही है.काजोल ने शेयर किया वीडियोतनीषा मुखर्जी मंगलवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक फन वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में तनीषा मुस्कुराते हुए काजोल को केक खिलाती दिखाई दे रही हैं. दोनों बहनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है.इस वीडियो के साथ काजोल ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, "समझ में नहीं आ रहा कि आज मेरा जन्मदिन है या मेरी बहन का. हम दोनों एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं."     View this post on Instagram           A post shared by Kajol Devgan (@kajol)काजोल ने आगे अपनी छोटी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लिए एक शानदार और खुशियों से भरे साल की कामना की. फैंस ने भी इस पोस्ट पर ढेर सारे प्यार भरे कमेंट किए और तनीषा को बधाई दी. इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ने प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने कमेंट्स में दोनों बहनों की जोड़ी को बेहद प्यारा बताया.काजोल और तनीषा का बॉन्डबता दें कि काजोल और तनीषा एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से आती हैं. वे दिग्गज अभिनेत्री तनुजा और दिवंगत फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटियां हैं. बचपन से ही दोनों बहनों ने फिल्मी माहौल देखा है. काजोल जहां 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं और आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, वहीं तनिषा ने भी फिल्मों में अपना करियर बनाने की कोशिश की. हालांकि, फिल्मों में उनका करियर खास चला नहीं तो उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली. काजोल और तनीषा में स्पेशल बॉन्ड है. दोनों हर वक्त एक-दूसरे के लिए खड़ी रहती हैं. मालूम हो कि तनीषा ने शादी भी नहीं की है.