भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह

Wait 5 sec.

मुंबई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम का हर कदम चर्चा में है. प्लेइंग इलेवन से लेकर नेट्स पर तैयारी तक, सब पर नजर रखी जा रही है. इसी बीच मंगलवार को टीम के अभ्यास सत्र को लेकर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई. खबरें आ रही थी भारतीय टीम ने चंद्र ग्रहण के चलते अपने प्रेक्टिस सेशन के समय में बदलाव किया है.भारत को गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बड़ा सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है. जिसके चलते मंगलवार को टीम को शाम 6 से 9 बजे तक प्रक्टि्स करनी थी. हालांकि उसी दिन दोपहर में चंद्र ग्रहण लग गया, जो शाम में खत्म हुआ. माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नए या शुभ काम की शुरुआत से बचना चाहिए. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने अभ्यास सत्र को करीब एक घंटे आगे बढ़ा दिया.क्या सच में चंद्र ग्रहण बना वजह?हालांकि इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार टीम एक सकारात्मक माहौल में प्रेक्टिस करना चाहती थी. बड़े  मैचों से पहले खिलाड़ी अपनी-अपनी दिनचर्या और मान्यताओं का पालन करते हैं. ऐसे में किसी भी तरह की नकारात्मक सोच या दबाव से बचना जरूरी माना गया. क्रिकेट में अक्सर देखा गया है कि खिलाड़ी अपने-अपने विश्वास और रूटीन को फॉलो करते हैं. कोई खास पैड पहनता है, कोई मैदान पर कदम रखने से पहले विशेष प्रार्थना करता है. ऐसे में अगर टीम ने समय में बदलाव किया भी, तो इसे मनोबल से जोड़कर देखा जा रहा है.वानखेड़े में बदला गया टाइम स्लॉटअभ्यास सत्र आखिरकार वानखेड़े स्टेडियम में ही हुआ, लेकिन तय समय से थोड़ा देर से शुरू किया गया. खिलाड़ियों ने सामान्य तरीके से नेट्स पर पसीना बहाया और रणनीति पर काम किया. इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में छोटी-छोटी तैयारियां भी अहम मानी जा रही हैं.अब नजरें मुकाबले परभारत और इंग्लैंड के बीच यह सेमीफाइनल बेहद अहम है. दोनों टीमें पहले भी नॉकआउट मुकाबलों में भिड़ चुकी हैं, इसलिए रोमांच तय है. अभ्यास का समय बदला हो या नहीं, मैदान पर असली परीक्षा खेल की होगी. फैंस अब यही उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया सकारात्मक सोच के साथ उतरे और फाइनल में जगह बनाए.