एक्टर विक्की कौशल और उनकी अपकमिंग फिल्म 'महावतार परशुराम' के मेकर्स ने परशुराम जयंती को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है. मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें परशुराम के साहस, धर्म और न्याय के संदेश को दिखाने की कोशिश की गई है. साथ ही विक्की कौशल के अवतार ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है.मेकर्स ने परशुराम को किया नमन परशुराम जयंती पर धर्मा प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा कि 'धर्म की रक्षा के लिए कभी-कभी कठिन फैसले लेने पड़ते हैं और यही परशुराम का सबसे बड़ा संदेश है.' इस पोस्ट के जरिए मेकर्स ने उस योद्धा को नमन किया, जिसने निडर होकर सही का साथ दिया था. पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई और लोग इसके अपडेट का बेसब्री से इंतजार करने लगे. View this post on Instagram A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)विक्की कौशल के अपोजिट होंगे हरनाज संधू? इसके अलावा फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है. न्यूज 18 के सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में विक्की कौशल के अपोजिट एक नए चेहरे को कास्ट करने की प्लानिंग की जा रही है. इसके लिए हरनाज संधू का नाम सामने आ रहा है और मेकर्स उनसे बातचीत कर रहे हैं. इसके अलावा, विक्की इस किरदार के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करने वाले हैं. इस रोल के लिए उन्हें एक पहलवान जैसा मजबूत शरीर और रफ लुक अपनाना होगा.कब रिलीज होगी फिल्म?बता दें कि डायरेक्टर अश्विन कुमार की ये फिल्म दिसंबर 2027 तक रिलीज होने की संभावना हैं. फिल्म को बड़े लेवल पर बनाया जाने वाला है, जिसमें नई तकनीक और शानदार विजुअल्स का इस्तेमाल होगा. 'महावतार परशुराम' एक पौराणिक कहानी पर बनी फिल्म है, जो भगवान परशुराम के जीवन, उनके संघर्ष और उनके सिद्धांतों को बड़े पर्दे पर दिखाएगी. फिलहाल विक्की कौशल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में बिजी हैं इसीलिए फिल्म की शूटिंग थोड़ी देर से शुरू होगी.ये भी पढ़ें: 'अमर सिंह चमकीला' में लीड एक्टर बनने वाले थे 'धुरंधर 2' के 'पिंडा', इस वजह से हाथ से निकला किरदार