Summer Vacation Travel Guide: गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट लोकेशन, ये लिस्ट देख लें तो दूर हो जाएगी कंफ्यूजन

Wait 5 sec.

Summer Vacation Travel Guide: गर्मियों की छुट्टियों में आप भी कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं और इस शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी और चिलचिलाती गर्मी से दूर कहीं ठंडी और शांत जगह घूमना चाहते हैं. ऐसे में अक्सर कंफ्यूजन यह रहती है कि आखिर कौन सी जगह बेहतर रहेगी घूमने के लिए. वैसे तो आपके पास काफी सारे विकल्प मौजूद हैं, उन्हीं में से आपको बताते हैं कुछ बेहतरीन विकल्प.मनाली, हिमाचल प्रदेशअगर आप शहर की इस तेज गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो मनाली आपके लिए बेहतरीन विकल्प रहेगा. ठंडी वादियां और बहती नदियां इसे सबसे बेहतरीन हिल स्टेशन बनाती हैं. यहां सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग जैसी मजेदार एक्टिविटीज का आनंद भी लिया जा सकता है, साथ ही साथ Rohtang Pass पर घूमना इसे और भी आनंददायक और यादगार बनाएगा.ऊटी, तमिलनाडुऊटी को क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है और यह दक्षिण भारत का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां चाय के बागान, रंग-बिरंगे फूलों से सजे गार्डन और ठंडी जलवायु यात्रियों को खूब पसंद आती है. ऊटी लेक में बोटिंग और नीलगिरी माउंटेन रेलवे की टॉय ट्रेन राइड काफी ज्यादा लोकप्रिय है.लद्दाखलद्दाख उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एडवेंचर और अलग अनुभव की तलाश में रहते हैं. ऊंचाई पर बसे इस इलाके में आपको साफ नीला आसमान, शांत वातावरण और अद्भुत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं. पैंगोंग लेक और नुब्रा वैली यहां के सबसे लोकप्रिय स्पॉट हैं, जहां की खूबसूरती यात्रियों को काफी ज्यादा पसंद आती है.यह भी पढ़ेंः Budget Kashmir tour travel tips : 20 हजार रुपये में 5 दिन आराम से करें कश्मीर का कपल टूर, बस इन चीजों का रखना होगा ख्यालनैनीताल, उत्तराखंड  नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है और यह गर्मियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है. Naini Lake में बोटिंग, Mall Road पर शॉपिंग और Snow View Point से हिमालय के खूबसूरत नजारे देखना यहां की खासियत है. यह जगह फैमिली ट्रिप और कपल्स दोनों के लिए परफेक्ट मानी जाती है.दार्जिलिंग, पश्चिम बंगालदार्जिलिंग अपनी ठंडी हवा, हरे-भरे चाय के बागानों और शानदार पहाड़ी नजारों के लिए मशहूर है. यहां से कंचनजंगा की बर्फीली चोटियों का दृश्य बेहद सुंदर लगता है. इसके अलावा दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की टॉय ट्रेन की सवारी और टाइगर हिल से Sunrise देखना आपके सफर को यादगार बना देगा.यह भी पढ़ेंः दुनिया के इन 5 किलों में आज भी रहते हैं शाही परिवार के लोग, जानें आप कैसे घूम सकते हैं यहां?