भोपाल में गैस कंपनियों ने उन लोगों को राहत दी है जिनके यहां आने वाले दिनों में वैवाहिक कार्यक्रम होने वाले हैं। दरअसल शादी कार्ड दिखाने और तय जमा राशि व रिफिलिंग शुल्क चुकाने पर दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे।