BJP के खिलाफ बोलते सम्राट चौधरी का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें बीजेपी नेता और बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "बिहार में जिस तरह से नरेंद्र मोदी की पार्टी बढ़ रही है उसे रोकने के लिए हम लोगों को कुछ निर्णय लेना पढ़ रहा है."दावा: इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह सम्राट चौधरी का हालिया वीडियो है और कुछ पोस्ट में इसे सम्राट चौधरी का सीएम बनने के बाद पहला बयान बताया गया है. इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा नहीं है.यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है.यह वीडियो 2014 से इंटरनेट पर मौजूद है जबकि सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ 15 अप्रैल 2026 को ली थी. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें ABP न्यूज कि इस रिपोर्ट में यह वीडियो मिला जिसे 24 फरवरी 2014 का अपलोड किया गया था. सम्राट चौधरी की वायरल क्लिप वाला हिस्सा इस वीडियो के 01:31 मिनट से सुना जा सकता है. इस वीडियो रिपोर्ट के डिस्क्रिब्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, "बिहार में आज लालू प्रसाद की RJD में फूट पड़ गई, जिसमें पार्टी के 22 में से 13 विधायकों ने नीतीश कुमार सरकार को अपना समर्थन देने का ऐलान किया. इन 13 विधायकों में अल्पसंख्यक समुदाय के पांच विधायक भी शामिल थे; ये सभी पार्टी विधायक सम्राट चौधरी के आवास पर मिले और उन्होंने स्पीकर उदय नारायण चौधरी को एक पत्र लिखकर RJD से अपनी निष्ठा वापस लेने और नीतीश कुमार सरकार को समर्थन देने की बात कही."इसके सिवा इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें आजतक की 25 फरवरी 2014 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें सम्राट चौधरी के अन्य विधायकों के साथ आरजेडी से अलग होने की खबर की गई थी. निष्कर्ष: आरजेडी से अलग होते समय सम्राट चौधरी का पुराना वीडियो उनके बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद का बयान बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)मणिपुर का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में CRPF का बताकर वायरल