इंदौर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बहुमंजिला इमारतों और संस्थानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला प्रशासन ने विजय नगर क्षेत्र में संचालित दो रूफटाप रेस्टोरेंट को सील कर दिया।