कटनी: देर से पहुंची बरात तो पुलिस से जा भिड़े लोग, जमकर चलीं लाठियां, दुल्हन के भाई समेत 14 घायल

Wait 5 sec.

कुठला थाना क्षेत्र में बरात के दौरान विवाद हुआ, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है। कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में सोमवार की रात देर से पहुंची एक बरात में विवाद की सूचना पर गई पुलिस पर बरातियों ने पहले पथराव किया। उसके बाद पुलिस बल पहुंचा और लोगों को खदेड़ते हुए लाठियां भांजी।