'कम्युनिस्ट और टीएमसी ने बंगाल का बेड़ा गर्क किया', कोलकाता में जनसंपर्क के दौरान बोले सीएम मोहन यादव

Wait 5 sec.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करते हुए TMC के कुशासन और 'जंगलराज' पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल अब ठहराव नहीं, परिवर्तन और प्रगति चाहता है। मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार से विकास होगा। उन्होंने गरीबी, बेरोजगारी और बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे मुद्दों पर जोर दिया, भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।