Shreyas Iyer Statement: 'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए

Wait 5 sec.

हार्दिक पांड्या का कैच रिकॉर्ड में जेवियर बार्टलेट के नाम दर्ज हुआ, लेकिन इसमें 100 प्रतिशत एफर्ट श्रेयस अय्यर का था. उन्होंने बॉउंड्री लाइन पर गेंद पकड़कर हवा में ही गेंद को मैदान की तरफ फेंका, जिसे बार्टलेट ने आसानी से पकड़ लिया. सूर्यकुमार और रोहित शर्मा भी ये देखकर हैरान रह गए. हार्दिक 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. हार्दिक के विकेट से पहले लगा था कि मुंबई 220 तक पहुंच जाएगी.जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "आगे के मैचों के लिए हम आत्मविश्वास से भरे और आशावादी हैं. हम अच्छा खेल रहे हैं. हम जानते हैं कि हर मुकाबला महत्वपूर्ण है. यह एक टीम की कोशिश है, और हमें एक शानदार जीत मिली है, इसकी खुशी है."प्रभसिमरन की तारीफअय्यर ने आगे कहा, "प्रभसिमरन ने अपने खेल का स्तर काफी ऊंचा कर लिया है. पिछले संस्करण को देखें तो, जहां वह बेधड़क होकर खेलते थे, रन बनाते थे और टीम को बेहतरीन शुरुआत देते थे. अब उनमें परिपक्वता आ गई है और वह मैचों को फिनिश भी कर रहे हैं." अय्यर ने हंसते हुए कहा मेरा कैच ही मैच का पासा पलटने की कुंजी था. अय्यर ने खुशी जताई कि अब तक टॉस जीतने के मामले में उनकी टीम खुशकिस्मत रहे है.यह भी पढ़ें- हार से बौखलाए हार्दिक पांड्या ने कहा- 'कहने के लिए कुछ नहीं क्योंकि...'PBKS के फैंस की संख्या बढ़ रही हैश्रेयस अय्यर ने कहा, "हमारी टीम में कई ऐसे सकारात्मक खिलाड़ी हैं जो मैदान पर उतरकर अपना 100 प्रतिशत प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आपको हर मैच के साथ बेहतर होते रहना होगा, खुद पर ध्यान देना होगा, और यही वह मंत्र है जिसका हम लगातार पालन कर रहे हैं. मैंने देखा है कि दर्शक भारी संख्या में स्टेडियम आ रहे हैं, और हमारी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ रही है. अपने फैंस को हम पर इतना प्यार बरसाते हुए देखना सचमुच बहुत अच्छा लगता है."यह भी पढ़ें- बीच मैदान हुई हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की 'भयंकर' लड़ाई? रोहित शर्मा भी दिखे परेशानपहले नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्सपंजाब किंग्स ही एकमात्र ऐसी टीम है जो IPL 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने 5 मैच खेले और 4 जीते हैं. एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. अंक तालिका में पंजाब 9 अंकों के साथ पहले स्थान पर है.