'जंगलराज और टीएमसी से त्रस्त है जनता, अब दुनिया की कोई ताकत कमल खिलने से नहीं रोक सकती', बंगाल में बोले सीएम मोहन यादव

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशियों अरुप चौधरी और दिलीप घोष के लिए धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने टीएमसी और कम्युनिस्ट सरकारों पर बंगाल को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता 'डबल इंजन' सरकार और विकास चाहती है। डॉ. यादव ने कमरहाटी और खड़गपुर सदर में रोड शो कर भाजपा की जीत का विश्वास जताया।